वार्षिक परीक्षा को सुचारु संचालन के लिए बैठक
बिकास राय
ब्यूरो चीफ
दैनिक समाज जागरण
सेंट जॉन्स स्कूल,सिद्दीकपुर, जौनपुर में वार्षिक परीक्षा के पूर्व बैठक हुई।बैठक की शुरुआत वंदना से हुई।श्रीमती दीप्ति काश्यप एवं सिस्टर सावरी ने ईश प्रार्थना किया।श्रीमती समीना फ़ारूक़ी ने ‘डाइ टू लिव’ पुस्तक से मानव जीवन के उद्देश्य को बताया।प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने सुचारु परीक्षा संचालन हेतु सुझाव दिया।फादर ने कहा कि परीक्षा में शुचिता का ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि इसके द्वारा परीक्षार्थियों का मूल्यांकन होता है।फादर ने अध्यापक-अध्यापिकाओं से कहा कि शिक्षक में नैतिकता के साथ आध्यात्मिकता का होना आवश्यक है।शिक्षक पथप्रदर्शक है वह अपने आध्यात्मिक शक्ति से ही विद्यार्थियों का पथप्रदर्शन करता है।विद्यार्थियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी विद्यालय-प्रांगण तक ही सीमित नहीं है,हमे इस सीमा से परे जाना होगा।बैठक में प्रेमशंकर यादव,नीरज मिश्र,प्रवीण कुमार उपाध्याय,आर आर प्रसाद,अरविंद कुमार मिश्र,परवेज़ अहमद,संतोष त्रिपाठी, गिरीश कुमार गुप्ता, सौरभ सिन्हा,अमित राय, अमित श्रीवास्तव,तबस्सुम हसन, नीलम मिश्रा, रंजना पांडेय, शोभा सेबेस्टियन,प्रियंका श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



