- पनकी के शताब्दी नगर में फांसी पर लटके मिले दोनों के शव
- 10 दिन बाद होने थी प्रेमिका की शादी
- शादीशुदा प्रेमी की पत्नी डेढ़ साल से मायके में कर रही है गुजर-बसर
सुनील बाजपेई
कानपुर I यहां जिले में प्रेम बनाम अवैध संबंधों के फलस्वरूप युवाओं द्वारा असमय ही मौत को गले लगाने का सिलसिला लगातार जारी हैl इसी क्रम में एक और प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लीI इन दोनों की लाशें पनकी की शताब्दी नगर के एक अपार्टमेंट में फंदे से लटकी मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद घटना की छानबीन शुरू कर दी है |
पुलिस के मुताबिक युवती का प्रेमी पहले से ही शादीशुदा है और जब इसकी जानकारी उसकी पत्नी को हुई तो तभी से वह लगभग डेढ़ साल से मायके में ही गुजर बसर कर रही है ।
युवती कल से ही अपने घर से गायब थी । आज शुक्रवार को दोनों को तलाशते हुए स्वजन और पुलिस अपार्टमेंट स्थित फ्लैट पहुंचे। जहां दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस ने लाक तोड़ दिया। जहां दोनों के शव फंदे से लटके मिले। देर रात फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
शादीशुदा प्रेमी के फ्लैट में मिले दोनों के शव
पनकी रतनपुर निवासी 34 वर्षीय मोहन सिंह चौहान उर्फ मोनू इलेक्ट्रीशियन है। उसके परिवार में पत्नी राखी और दो साल की बेटी है। मोनू के पड़ोस की 25 वर्षीय आरजू से प्रेम संबंध थे। दोनों के प्रेम संबंधों की स्वजन को भी भनक थी। मोनू ने शताब्दी नगर पनकी में अरावली अपार्टमेंट सी-ब्लाक, बिल्डिंग नंबर 16 में किराये पर फ्लैट लिया था। जहां अक्सर दोनों मिलते थे ।
शाम चार बजे से युवती के लापता होने व फोन न उठने पर स्वजन ने दी थी पुलिस को सूचना
राखी की 26 फरवरी को शादी होनी थी। इसे लेकर दोनों परेशान थे। शाम को चार बजे के लगभग दोनों फ्लैट पहुंचे। जहां दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया गया कि इस बीच दोनों के घर न लौटने से परेशान स्वजन ने फोन मिलाने शुरू किए तो दोनों के फोन नहीं उठे। दोनों के स्वजन ने पुलिस को सूचना दी तो तलाश शुरू हुई। कुछ पता न चलने पर मोनू के स्वजन ने शताब्दी नगर स्थित फ्लैट की जानकारी दी। पुलिस तलाशते हुए वहां पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद मिला।
जबखटखटाने और फोन मिलाने के बाद भी जवाब नहीं मिला तो पुलिस ने लाक तोड़ा। जहां मोनू का शव रस्सी से पंखे से और आरजू का शव खिड़की की जाली से लटका मिला। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन कर रही है|
अवगत कराते चलें कि यह कानपुर की पहली घटना नहीं है बीते 3 साल के भीतर यहां दो दर्जन से ज्यादा युवक-युवतियों प्रेम प्रपंच के चलते ही मौत को गले लगा चुके हैं।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



