google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

टीपर वाहन ने तीन वर्षीय मासूम को कुचला, दर्दनाक मौत

उपेन्द्र कुमार तिवारी/ समाज जागरण

दुद्धी/ सोनभद्र। स्थानीय कस्बा के महिला थाना व कस्बा चौकी से महज 50 फिट की दूरी पर मेन चौक श्री संकट मोचन मंदिर के ठीक सामने करीब चार बजे एक टीपर ने तीन वर्षीय मासूम बच्चे को कुचल दिया। मासूम की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। कोतवाली क्षेत्र के पिपरडीह गांव निवासी अयान गुप्ता 3 वर्ष पुत्र सुनील गुप्ता अपने दादी के साथ बाजार आया हुआ था। दादी के साथ मार्केट में खरीदारी करने के दौरान आइसक्रीम खा रहा था। दादी ने दो पोता को लेकर बाजार करने आई हुई थी। श्री संकट मोचन मंदिर के ठीक सामने एक मासूम अयान गुप्ता अचानक सड़क पर आ गया। पीछे से आ रही गिट्टी लदे टीपर ने बच्चे को कुचल दिया। घटना स्थल पर लोंगो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर भीड़ को नियंत्रित करते हुए घायल मासूम को सीएचसी दुद्धी भेजा जहाँ चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चालक व टीपर दोंनो हिरासत में है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)