भोला नाथ मिश्र/ समाज जागरण
सोनभद्र। मां विंध्यवासिनी विश्व विद्यालय से संबद्ध चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र के जिलों के स्व वित्त पोषित महाविद्यालयों के प्रबंधकों को एक महत्वपूर्ण बैठक चुनार में रविवार को सम्पन्न हुई। इसमें चर्चा के बाद गठित एसोसिएशन का संरक्षक डॉ गोपाल सिंह को बनाया गया। इस अवसर पर अन्य जनपदों के प्रबंधकों के अतिरिक्त सोनभद्र के ईश्वर प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरा राजा के प्रबंधक मनीष पाण्डेय, विंध्य कन्या पीजी कालेज के प्रबंधक डॉ अजय सिंह, प्राचार्या डॉ अंजली विक्रम सिंह और अन्य प्रबंधक उपस्थित थे।
एसोसिएशन के संरक्षक डॉ गोपाल सिंह ने सोमवार को बताया कि छात्र छात्राओं और स्व वित्तपोषित महाविद्यालयों के हित में जो भी संभव होगा किया जाएगा।
ज्ञात हो डॉ गोपाल सिंह संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कैमूरपीठ, लोढ़ी के प्राचार्य हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



