समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ रविवार को जिले के पालीगंज स्थित आर्य समाज पुस्तकालय में शहीद -ए -आज़म भगत सिंह, राजगुरु एवम् सुखदेव के स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जानकारी के अनुसार आयोजित सभा की अध्यक्षता आर्य समाज विकास एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष श्री सतीश चन्द्र एवम् संचालन सचिव डा o ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने किया। मौके पर सर्वप्रथम परंपरागत दैनिक हवन यज्ञ एवम् पुष्पांजलि अर्पित कर उक्त तीनों वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रृद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए समिति के लेखा निरीक्षक महेन्द्र पासवान ने कहा कि सरदार भगत सिंह एक महान देशभक्त थे। वे ब्रिटिश हुकूमत से आजीवन लड़ते रहे तथा गांधीजी के अहिंसक मार्ग से असहमत थे। लाला लाजपत राय की हत्या का बदला उन्होने ब्रिटिश पुलिस अधिकारी सैंडर्स को गोली मारकर ली। उनका पूर्वज आर्य समाजी थे, जबकि उन्होंने ईश्वर के अस्तित्व को ही नकार दिया था। वे मार्क्स और लेनिन के पुस्तकों को पढ़ने में रुचि रखते थे।
उन्होंने सर्वप्रथम इन्कलाब जिंदाबाद और साम्राज्यवाद मुर्दाबाद का नारा दिया। वही पुस्तकालय अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने कहा कि वे देशी या विदेशी पूंजीपतियों को समाप्त कर किसानों और मजदूरों की समृद्धि चाहते थे। भगत सिंह ने पार्लियामेंट के सेंट्रल असेंबली हॉल में बम फेंक कर स्वयं गिरफ्तार हो गए थे। उन्हें लाहौर जेल में बंद कर दिया गया था जहां उन्होंने हंसते हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था। समिती के उपाध्यक्ष विमल प्रकाश साहु ने उक्त वीर शहीदों को राष्ट्रीय नायक घोषित करने और शहीद दिवस पर सरकारी छुट्टी की घोषणा करने की माँग की।
समिति के सह सचिव विजय प्रसाद ने भी भगत सिंह के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा स्वतंत्रता संग्राम में इन शहीदों का योगदान आज भी प्रासंगिक है। इस सभा को जितेन्द्र पासवान, कृष्णा प्रसाद, अमन कुमार, सरोज खत्री, सुरेश पंडित, मनोज कुमार, आशा पासवान, सुग्रीव पण्डित, सिकंदर ठाकुर सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। अंत में पुस्तकालय अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
- उप चुनाव में पीके की जीत:नबीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूसदैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार) पटना के बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर उर्फ पीके की शानदार जीत पर नबीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जीत की खबर मिलते ही नबीनगर में जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ताओं…
- मतदाता सूची का शुद्ध एवं त्रुटि रहित होना स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की आधारशिला-बीडीओसमाज जागरण गोड्डामेहरमा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के सफलता पूर्वक संपन्न कराने को लेकर से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार ने की। इसके पहले दिन सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं वॉलिंटियर्स को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया,…
- जिलाधिकारी के निर्देश पर रॉबर्ट्सगंज–पन्नूगंज मार्ग पर तैयार हुआ वैकल्पिक मार्ग, यातायात हुआ सुगमसमाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज से पन्नूगंज जाने वाले प्रमुख मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य प्रगति पर है। ओवरब्रिज के निर्माण पूर्ण होने के उपरांत इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुगम हो जाएगा तथा रेलवे फाटक पर रुकने की आवश्यकता समाप्त होने से दुर्घटनाओं की संभावना…
- बभनी म्योरपुर, दुद्धी पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में ₹25,000 का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तारलूट का बैग, भारी मात्रा में आभूषण (सम्पूर्ण माल की कीमत 6222500 रुपये) अवैध तमंचा एवं मोटरसाइकिल बरामद समाज जागरण/ अकबर अली सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी…
- सलाईबनवा डम-डम गुफा: सफाई व पेयजल व्यवस्था तो दुरुस्त, पर जर्जर सड़क बनी श्रद्धालुओं के लिए मुसीबतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। प्राकृतिक सुंदरता और अटूट धार्मिक आस्था के केंद्र ओबरा व डाला के मध्य स्थित सलाईबनवा डम-डम गुफा धाम में सावन के पवित्र महीने में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। पहाड़ों के बीच प्राकृतिक गुफा में स्थापित बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए प्रतिदिन हजारों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








