google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में हुए अपराधी व पुलिस मुठभेड़ में 2 लाख का इनामी सहित 3 अपराधी गिरफ्तार

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ मुठभेड़ के बाद पटना पुलिस ने 2 लाख के इनामी अपराधी समेत 3 को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र का शेखपुरा गांव में हुई है.गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके के लोग पूरी रात दहशत में रहे।

 मिली जानकारी के अनुसार फुलवारी शरीफ डीएसपी 2 दीपक कुमार के नेतृत्व में अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस पर अपराधियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दिया जिसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाई और पूरे गांव को घेर लिया.
गांव में मौजूद पटना के टॉप टेन और 2 लाख के इनामी भरत कुमार और उसके साथी रोहित और शिवम् को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से   ने 3 पिस्टल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।पटना पुलिस और अपराधियों के बीच लगभग एक घंटे तक मुठभेड़ जारी रहा, जिसमें से मौके का फायदा उठाकर कई अन्य अपराधी भागने में कामयाब रहें जबकि पुलिस ने 2 लाख का इनामी और कई हत्या और रंगदारी में मामले में फरार अपराधी को उसके साथ रोहित और शिवम् के साथ गिरफ्तार किया गया।

 उसके पास से 3 पिस्टल और भारी संख्या में जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। सिटी एसपी पश्चिमी सरथ आर एस ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधकर्मी शेखपुरा में डेरा जमाए हुए है। रेकी करने के बाद फुलवारी शरीफ डीएसपी 2 दीपक कुमार के नेतृत्व में स्पेशल टीम और थाने की पुलिस के साथ गांव को घेरकर छापेमारी किया गया। जिसमें अपराधियों ने पुलिस को देख गोलियां चलाई शुरू किया।

 जिसके जवाबी कारवाही में पुलिस ने भी 6 से 8 राउंड गोलियां चलाई अपराधियों के तरफ से भी 6 से 8 राउंड गोलियां पुलिस पार चलाई गई। इस मुठभेड़ में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने अंततः एक घंटे के मुठभेड़ के बात पटना के  टॉप टेन और दो लाख के इनामी भरत कुमार और उसके दो साथी रोहित कुमार और शिवम् कुमार को गिरफ्तार कार लिया है।

  • समाज जागरण: 20 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
    नई दिल्ली। बदलते दौर में जब  समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी  पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी  समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया,  राजनीति, अपराध,  शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
  • गौरेला में अवैध मवेशी परिवहन पर कार्रवाई, दो पिकअप से 8 मवेशी बरामद
    पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया, वाहनों को किया जब्त; मवेशियों के परिवहन के स्रोत और गंतव्य की जांच जारी गौरेला। जिले में अवैध रूप से मवेशियों के परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से 8 मवेशियों को बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच संदिग्ध…
  • एमएमडीआर बिल के खिलाफ पोटका में झामुमो का जोरदार प्रदर्शन, हजारों लोग सड़क पर उतरे
    दैनिक समाज जागरण 19.9.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर विधायक संजीव सरदार के नेतृत्व में पोटका में जनसभा, जमशेदपुर और डुमरिया प्रखंड मुख्यालय में भी प्रदर्शन; केंद्र सरकार पर झारखंड के खनिज अधिकार सीमित करने का आरोप पोटका जमशेदपुर खान एवं खनिज (विकास और रेगुलेशन) संशोधन बिल, 2026 के विरोध में शनिवार…
  • जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला
    आजादनगर, सोनारी, गोलमुरी, मानगो, परसुडीह समेत कई थानों के प्रभारी बदले; साइबर अपराध और यातायात शाखा में भी नई जिम्मेदारी दैनिक समाज जागरण 19.9.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस में विधि-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से…
  • सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न
    विजय तिवारीउमरिया (मध्य प्रदेश)भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार, जिलाध्यक्ष श्री आशुतोष अग्रवाल जी के दिशा-निर्देशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा-संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कैम्ब्रिज इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल, उमरिया में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का सफल…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)