दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) अनुग्रह नारायण सिंह महाविद्यालय, नबीनगर में दो दिवसीय बहु-विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन मुख्य संरक्षक मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केसरी, जहानाबाद कालेज के प्राचार्य डॉ मेघन प्रसाद,नबीनगर कालेज के प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार मिश्र एवं अन्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गय।यह संगोष्ठी 7 से 8 अक्टूबर 2026 तक हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) में आयोजित की जा रही है।संगोष्ठी का मुख्य विषय है – संक्रमण में अनुसंधान: बहु-विषयक युग में पद्धतियाँ, नैतिकता और ज्ञान-निर्माण।
महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में शोधार्थी, शिक्षाविद और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। इससे पूर्व कुलपति ने फीता काटकर सेमिनार हॉल का उद्घाटन किया । इस अवसर पर प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार मिश्र ने मुख्य अतिथि मगध विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ दिलीप कुमार केशरी को अंगवस्त्र,मोमेंटो और बुके देकर सम्मानित किया ।वही आगंतुक अन्य अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र मोमेंटो और बुके देकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत और गान –वंदे मातरम और जन गण मन से किया गया।वहीं आगत अतिथियों के सम्मान में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान गया गया।इस अवसर पर मगध विश्वविद्यालय के सीसीडीसी प्रो (डॉ) संजय कुमार तिवारी, किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज औरंगाबाद के प्राचार्य डॉ गायत्री सिंह, प्रो(डॉ)अरुण कुमार,कुमार ऋत्विक , कमलेश सिंह, निखिल कुमार तिवारी,हरेन्द्र ठाकुर,अभिजीत कुमार,विकास कुमार मेहता,गौतम कुमार,मनोज सिंह सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मी मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



