google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

₹25,000 के इनामिया वांछित अभियुक्त को 22 ग्राम अवैध हेरोइन (कीमत करीब ₹2,20,000) के साथ किया गिरफ्तार

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 14.03.2026 को एसओजी व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।


उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम द्वारा आर्यन एकेडमी के पास, बहद ग्राम गोरारी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र के पास से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 06/2026 धारा 103(1), 140(1), 238 बीएनएस तथा मु0अ0सं0- 139/2026 धारा 8/21/27ए एनडीपीएस एक्ट थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र से सम्बन्धित वांछित ₹25,000/- का इनामिया अभियुक्त प्रतीक कुमार उर्फ बंटी पुत्र अवधेश कुमार निवासी जैत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 22 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत करीब ₹2,20,000) बरामद हुई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 206/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)