google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना-कोन पुलिस द्वारा 10 गोवंश के साथ 03 गोवंश तस्कर गिरफ्तार

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 03 गोवंश तस्करों को गिरफ्तार कर 10 राशि गोवंश बरामद किया गया।


दिनांक 14.03.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति चोपन व घोरावल क्षेत्र से गोवंश खरीदकर बिहार वध हेतु ले जा रहे हैं। सूचना पर थाना कोन पुलिस टीम द्वारा झरिया नाला चकरीया थाना कोन के पास घेराबंदी कर कार्यवाही करते हुए 10 राशि गोवंश के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोन पर मु0अ0सं0 39/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम उत्तर प्रदेश पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा गया।


गिरफ्तार अभियुक्तगण- 01. जितेन्द्र यादव पुत्र स्व० शोभनाथ, निवासी ग्राम करई थाना कोन जनपद सोनभद्र, 02. सुनील कुमार पुत्र रामचन्द्र, निवासी ग्राम कुम्हरवार थाना कोन जनपद सोनभद्र, 03. हरिदास उरांव पुत्र स्व० विश्वनाथ, निवासी ग्राम मिटिहिनियां थाना कोन जनपद सोनभद्र।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)