google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हथवानी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पत्नि की दर्दनाक मौत, पति व बालक घायल

अनिल कुमार अग्रहरि/ समाज जागरण

हाथीनाला/ सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेणुकूट मार्ग पर हथवानी गांव के पास रेणुकूट की तरफ से आ रही बाइक पर सवार एक महिला की अज्ञात वाहन से कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई साथ में बाइक पर सवार पति और बालक अचिन्त्य वर्ष लगभग 10 वर्ष मामूली रूप से घायल हो गए।


बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर पति और बालक के साथ महिला रेणुकूट से तेलगुड़वा की तरह जा रहे कि हाथीनाला थाना क्षेत्र के रेणुकूट मार्ग पर हाथवानी गांव के पास रविवार की तड़के सुबह बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई जिससे वाहन से कुचल कर महिला की मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे में बाइक पर सवार पति और बालक भी मामूली रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार आशुतोष त्रिपाठी उर्फ लालबाबू पुत्र राजीव नयन त्रिपाठी निवासी मिटीहिनिया टोला लालबिजौरा निवासी किसी कंपनी में एम आर का कार्य व अपने बच्चों की शिक्षा की वजह से रहते थे। बताया जा रहा है कि उनकी दो लड़कियां मोनी, छोटी व एक बालक अचिन्त्य हैं।
होली की त्यौहार के चलते अपने बच्चों व पत्नि सहित घर जा रहे थे कि अचानक घटना घटित हो गई।


इस दर्दनाक घटना से बच्चों के ऊपर से माँ का साया हट गया वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
सूचना मिलते ही हाथीनाला पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस दुद्धी भेज दिया । पुलिस हादसे की जांच पड़ताल करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है ।


थाना प्रभारी हाथीनाला नागेश सिंह ने बताया कि बाइक सवार आशुतोष त्रिपाठी पुत्र राजीव नयन त्रिपाठी निवासी मिटीहिनिया टोला लालबिजौरा थाना कोन सोनभद्र उम्र 46 वर्ष अपनी पत्नी खुशबू त्रिपाठी उम्र 33 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल से रेणुकूट की तरफ से हाथीनाला की तरफ आ रहे थे कि हाथीनाला थाना से 2 किमी पहले पीछे से डीसीएम ट्रक ने बाइक की डिक्की में टक्कर मार दिया जिससे उनकी पत्नी रोड पर गिर गई और आशुतोष त्रिपाठी सड़क किनारे कच्चे में चले गए आशुतोष त्रिपाठी बच गए उनकी पत्नी खुशबू त्रिपाठी की मौके पर ही मृत्यु हो गई है मृतका की शव को पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी स्थित मोर्चरी भेज दिया गया है दुर्घटना में शामिल वाहन को पकड़ लिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)