google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में प्लाईवुड फैक्ट्री में प्लाई से दबकर हुई महिला की मौत

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के नदी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को नेशनल प्लाईवुड फैक्ट्री में दर्दनाक हादसे में महिला मजदूर की मौत हो गई। काम करने के दौरान अचानक प्लाई का ढेर महिला के ऊपर गिर गया। नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कर्मचारियों ने बताया कि मृतका मुल्लर देवी मोजीपुर गांव की रहने वाले थी। फैक्ट्री में प्लाई घिसने का काम करते थी। शुक्रवार रात को काम करते समय कई टन वजनी प्लाई के नीचे दब गई। मौके मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर नदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हादसे को लेकर कंपनी के कर्मचारियों और मजदूरों से पूछताछ की गई है। बयान के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)