google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में बिजली करंट के चपेट में आने से एक युवक की मौत

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर में गुरुवार देर रात एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें करंट लगने से एक युवक की जान चली गई। मृतक युवक का नाम शाहरुख इकबाल खान था, जो मुंबई के नाला सूपड़ा इलाके का रहनेवाला था। शाहरुख हाल ही में अपनी बहन से मिलने के लिए पटना आया था, जहां उसकी बहन और बहनोई जितेंद्र राय का परिवार रहता है। जितेंद्र राय शेरपुर के ही रहने वाले हैं और वर्तमान में काम के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। उन्होंने मुंबई में प्रेम विवाह किया था और पत्नी को अपने गांव शेरपुर ले आए थे, जहाँ कुछ समय पहले शाहरुख भी अपनी बहन से मिलने आ गया था। घटना की रात, जितेंद्र राय के पड़ोसी के घर में बिजली की समस्या आ गई थी। परिवार के माहौल और आपसी संबंधों को देखते हुए शाहरुख पड़ोसी की मदद करने के लिए आगे आए। बिजली रिपेयरिंग के कार्य के दौरान शाहरुख को भी अंदाजा नहीं था कि ऐसा खतरनाक हादसा हो जाएगा। वह मशीनी काम करते समय अचानक करंट की चपेट में आ गए। जैसे ही लोगों को इसका पता चला, परिजनों और स्थानीय लोगों ने देर किए बिना शाहरुख को नजदीकी डॉक्टर के पास पहुंचाया। पर अफसोस, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। अपर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया, और जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)