google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
जंसा थाना क्षेत्र के बरेमा गांव दुर्गा देवी मंदिर के पास सोमवार को देर रात अज्ञात वाहन के धक्के से एक युवक की मौत और एक लोग घायल हो गए।बताते चले बरेमा गांव निवासी जोगेंद्र राम 40 वर्ष देर शाम इट भट्ठे पर काम कर अपने साथी के साथ भाऊपुर बाजार जा रहे थे जैसे दुर्गा मंदिर बरेमा पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन ने जोर दार धक्का मारते हुए भाग गया।दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिवार वाले घायल जोगेंद्र को निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें दिन दयाल हॉस्पिटल रेफर कर दिया था, वहा पहुंचने पर डॉक्टर ने जोगेंद्र को मृत घोषित कर दिया।वही साथी राजू 55 वर्ष निवासी छत्तीसगढ़ गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतका छ भाइयों में दूसरे नंबर पर था।मृतक के दो पुत्र निलेश 17 वर्ष , नितेश 13 वर्ष और पुत्री निधि ,ज्योति 19 वर्ष हैं।वही घटना की जानकारी होते ही पत्नी सुनीता देवी और मां जड़वती देवी रो रो कर बुरा हाल है।परिजनों ने पुलिस के जानकारी दिया बिना अंतिम संस्कार कर दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)