दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नगर पंचायत क्षेत्र वार्ड 7 के महिप बीघा मोड़ के समीप दिन दहाड़े गोली बारी में एक युवक घायल हो गया ।घायल युवक की पहचान नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 6 महीप बीघा गांव निवासी चंद्रमल सिंह के पुत्र दीपक सिंह है।मिली जानकारी के अनुसार युवक बाजार से सब्जी लेकर अपने घर जा रहा था जैसे ही वह महीप बीघा मोड़ के समीप पहुंचा जहां पहले से घात लगाए बदमाश गोली चला दिया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बदमाश बाइक पर सवार होकर आया था।वही गोली चलाने के बाद बदमाश भागने में सफल रहे। गोली उसे जान से मारने की ही नियत से मारी गई होगी लेकिन निशाना चूकने के कारण गोली उसके बांह को छेदते हुए उसके सीने में जा लगी।वही घायल युवक को मगध अस्पताल नबीनगर पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जमुहार मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क पर बांस बल्ला लगाकर मुख्य पथ को जाम कर दिया।वहीं घटना की सूचना पर ट्रैफिक डी एस पी मनोज कुमार,सर्किल इंस्पेक्टर रणजीत कुमार,थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय पूरे दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर आक्रोशित लोगो को समझा बुझाकर शांत कराया और आश्वासन दिया कि जल्द सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा इसके बाद सड़क को हटाया गया। मामले में पुलिस सीसीटीवी एवं अन्य माध्यम से जांच में जुट गई है। वहीं घटना का कारण आपसी बर्चस्व बताया जा रहा है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



