google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

समदा आहर सुंदरीकरण मामले में राजनीति नहीं विकास की बात हो:अभिषेक तिवारी

समाज जागरण दीपक सरकार

वार्ड नंबर 17 के भावी प्रत्याशी अभिषेक तिवारी ने समदा आहर सुंदरीकरण मामले में वर्तमान विवाद को लेकर कहा कि जनहित के मुद्दे पर राजनीति नहीं समस्या का समाधान कराकर क्षेत्र के विकास की बात होनी चाहिए।
श्री अभिषेक तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया को बताया कि नगर निगम बनने से पहले से ही मैंने 2016 से ही उपायुक्त पलामू , सदर अंचल अधिकारी मेदिनीनगर के पास , समदा आहर के सुंदरीकरण और गहरीकरण की मांग के साथ ही अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर आवाज उठाया है ।
श्री तिवारी ने कहा कि फिलहाल पिछले दिनों हल्का बारिश होने की वजह से समदा आहार से छेछानी टोला जाने वाले मुख्य सड़क पर कीचड़ जम जाने से दलदल होने के कारण सड़क से गुजरने वाले मुसाफिरों को, वार्ड वासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, बारिश के मौसम होने के कारण परेशानी और ज्यादा बढ़ने की संभावना को देखते हुए श्री तिवारी ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग के साथ समदा आहार कि जमीन की सीमांकन करते हुए समदा आहर को पूर्ण अतिक्रमण मुक्त करने की मांग नगर निगम आयुक्त से किया है। जिससे वार्ड वासियों को इस परेशानी से मुक्ति मिल सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)