google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साईकिल सवार युवक की मौके पर मौत

दैनिक समाज जागरण नीरज त्रिपाठी तरारी भोजपुर

भोजपुर जिले के सिकरहट्टा थाना अन्तर्गत बागर गांव चिमनी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुधवार की रात साईकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गया। बताया जाता है कि बागर गांव निवासी शालिक शाह के पुत्र बलिराम शाह अपने साईकिल से मोपती बाजार से बाजार कर लौटने के क्रम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गया। मृतक बलिराम साह के पत्नी सविता देवी और तीन पुत्री छोटी , किरण ,लक्ष्मी और एक पुत्र गणेश कुमार का रो रो कर बुरा हाल है। बलिराम पेशे से कबाड़ी का कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। घटना की सूचना मिलते ही सिकरहट्टा थाना अध्यक्ष पवन कुमार घटना अस्थल पर पहुच शव को कब्जे मे ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)