रसड़ा (बलिया) : तहसील क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में रविवार को बिजली की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया।
आनन फानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। रोहित यादव 20 वर्ष पुत्र वशिष्ठ यादव सुबह लघुशंका करने घर से बाहर गया हुआ था कि वह विद्युत पोल से टकरा गया जिसमें पहले से प्रवाहित बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर उसे मऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



