google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शादी में गए युवक की पीट पीटकर हत्या, परिजनों ने साजिश के तहत हत्या का लगाया आरोप।

दैनिक समाज जागरण
राकेश कुमार मिश्रा ब्यूरो चीफ गया

गया (बिहार) शादी में गए 30 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के नीमचक गांव की है। जहां शुक्रवार की देर रात्रि बराती और शरारती में जमकर मारपीट हुई। जिसमें घटना में बराती के एक युवक कमलेश कुमार चौधरी की मौत हो गई है।
वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल लाया गया है। दरअसल, चंदौती थाना क्षेत्र के कोरमा पंचायत के बलना गांव से सुरेश यादव के पुत्र संगम कुमार का बराती बेलागंज थाना क्षेत्र के नीमचक गांव में गया था, किसी विवाद को लेकर रड व लाठी डंडा से बराती पर हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों और से मारपीट की घटना शुरू हो गई। जिसमें बराती गए कमलेश कुमार को बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)