google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पति की मौत के गम में फांसी पर झूल गई कानपुर की युवती

सुनील बाजपेई
कानपुर। एक युवती बीमारी से हुई अपने पति की मौत का गम भूल नहीं सकी और उसी के चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद उसके परिवार में कोहरा मचा हुआ है । वहीं पुलिस में उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर घटना की जांच शुरू कर दी है। यह घटना बिधनू थाना क्षेत्र के रमईपुर में हुई। देर रात हुई इस घटना के बारे में मृतका के बेटे को जानकारी आज रविवार की सुबह हुई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिधनू के रमईपुर निवासी स्व. राजा सिंह की पत्नी पूजा सिंह सेंगर (35) अपने बेटे अर्पित और वीर सिंह के साथ रहती थी। 8 साल पहले राजा की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है।
मौके पर पहुंची पुलिस को भाई ध्रुव ने बताया कि शनिवार रात बहन पूजा ने सभी के साथ खाना खाया। इसके बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात पूजा अपने कमरे से निकल कर आंगन के जिंगले से साड़ी के सहारे फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जब अर्पित सोकर उठा तो उसे घटना की जानकारी हुई। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक पति की मौत के गम में ही पूजा ने आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)