चोरी की बाइक समेत युवक दबोचा, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा नगीना देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाइक बरामद

दैनिक समाज जागरण

मुस्कान खान

जनपद बिजनौर

नगीना देहात ग्राम टाण्डामाईदास में एक युवक उस वक्त रंगे हाथों पकड़ा गया जब वह खेत के पास खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर भागने की कोशिश कर रहा था। ग्रामीणों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से युवक मौके पर ही धर दबोचा गया। गांव के रहने वाले नूरअली पुत्र जफर अली ने बताया कि उनकी सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (नं. यूपी 20आर 6538) रविवार को ईदगाह के पास खेत की मेड़ पर खड़ी थी। तभी एक युवक वहां पहुंचा और बाइक चोरी कर भागने लगा। नूरअली और उनके चाचा इस्लाम ने शोर मचाते हुए युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम समीर पुत्र शमीम निवासी ग्राम हर्षवाडा, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर बताया। सूचना पर पहुंची नगीना देहात पुलिस ने युवक को बाइक समेत हिरासत में लेकर थाने ले आई।पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम समीर पुत्र शमीम, निवासी हर्षवाडा, थाना नजीबाबाद, बिजनौर बरामदगी सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (यूपी 20आर 6538) पुलिस मामले की जांच कर रही है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)