दैनिक समाज जागरण
मुस्कान खान
जनपद बिजनौर
शेरकोट मिशनशक्तिफेज-5 के विशेष अभियान के अंतर्गत थाना शेरकोट पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों व स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को नारी सुरक्षा, स्वावलंबन और साइबर क्राइम से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर—1090 (वुमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) व 1098 (बाल सुरक्षा हेल्पलाइन) की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध से जुड़ी सावधानियों एवं ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने उपस्थित छात्राओं को आत्मरक्षा के मूलभूत गुर भी सिखाए और उन्हें प्रत्येक परिस्थिति में सजग, आत्मनिर्भर और निडर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस प्रकार के प्रयासों की सराहना की। थानाध्यक्ष शेरकोट ने कहा कि नारी के सशक्त होने से ही समाज सशक्त होगा, और यह अभियान इसी दिशा में एक ठोस पहल है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



