
दैनिक समाज जागरण तहसील प्रभारी चांदपुर गुलफाम राजा
नूरपुर। नगर की सामाजिक संस्था आभा फ़ाउण्डेशन ने गुरुवार को ग्राम राजा का ताजपुर के गौरी शंकर धर्मशाला मे निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर मे वरिष्ठ चिकित्सको द्वारा ग्रामीणो की जांच की गई।जिसमे ब्लडप्रेशर,शुगर,खांसी ज़ुकाम,पेट दर्द,आदी बीमारियो का परामर्श के साथ ग्रामीणो को निशुल्क दवाई भी वितरित की गई।साथ ही नेत्र मरीजो की जांच कर उन्हे निशुल्क चश्मे का वितरण भी किया। इस अवसर पर आभा फाउंडेशन की संस्थापिका श्रीमती आभा सिंह ने ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कहा की आभा फाउंडेशन समय समय पर गरीब आस्हाय लोगो की मदद के लिए सामाजिक शिविरों का आयोजन करता रहता है।जिसका हर गरीब आस्हाय को फायदा उठाना चाहिए।आभा फ़ाउण्डेशन आगे भी इसी तरह निरन्तर सामाजिक कार्य करता रहेगा।शिविर मे भारी संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे।जिन्होंने शिविर से लाभ लेकर आभा फाउंडेशन की भूरी भूरी प्रशंसा की।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



