google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महापौर ने पी एम स्वनिधि लाभार्थीयो को बांटे वेंडिग सार्टिफिकेट

आपके श्रम की ताकत को,आपके आत्मसम्मान और आत्मबल को मेरा नमन:- प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने पटरी दुकानदारो को भेजी चिठ्ठी

स्वनिधि पहचान बोर्ड दुकानों पर लगाने को भेजे गये

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने बनाया आत्मनिर्भर भारत का भागीदार

मिला अधिकार ,होगें सपने साकार

प्रयागराज, महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने रेहड़ी पटरी पर व्यवसाय कर रहे पी एम स्वनिधि लाभार्थीयो को बांटे वेंडिग सार्टिफिकेट व मा० प्रधानमंत्री का पत्र।कोरोना काल के कठिन कालखंड में प्रधानमंत्री ने देश के करोड़ो पटरी फुटपाथ दुकानारो की परेशानी देखते हुये महत्वपूर्ण निर्णय लिया भारत सरकार ने देश के छोटे व्यापारियो के लिए पीएम स्वनिधि योजना को शुरू की । योजना के माध्यम से पटरी दुकानदारो को दुबारा रोजगार शुरु करने को आसान लोन की व्यवस्था की अब तक 28 लाख पटरी दुकानदारो को लोन दिया जा चुका । महापौर ने बताया मा० प्रधानमंत्री ने रेहड़ी पटरी दुकानदारो (पीएम स्वनिधि) के लभार्थियो को केन्द्र सरकार द्वारा वेन्डिग सार्टिफिकेट भेजे गये साथ में प्रधान मन्त्री ने सभी पटरी दुकानदारो को दो पन्ने का पत्र भी भेजा जिसमे उन्होंने इस योजना के विषय में बताया साथ ही यह भी संदेश दिया कि स्वनिधि सिर्फ ऋण दिलाने की योजना नहीं इससे आपके पूरे परिवार को सरकार की अन्य आठ योजनाओ का भी लाभ दिलाया जा रहा। उन्होने रेहड़ी पटरी दुकानदारो की रोजमर्रा के काम के दौरान किस प्रकार की परेशानियो का सामना करना पड़ता है उसका पुरा एहसास हैं। उन्होने लिखा इस पत्र के साथ संलग्र स्वनिधि पहचान बोर्ड आपको एंव आपके काम को एक पहचान देगा। बोर्ड को अपनी दुकानों पर लगाने व कोविड टीकाकरण के साथ पूरे परिवार के उत्तम स्वास्थ अच्छे भविष्य की शुभ कामनाएं दी। नगर निगम में महापौर के साथ टाऊन वेन्डिग कमेटी सदस्य रवि शंकर द्विवेदी पी ओ डूडा वर्तिका सिंह अंशुमान गौड़ मो० नसीम मो० अनस पंकज सोनकर सहित पटरी दुकानदार मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)