google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एक नजर: आधुनिकता के दौर में भी संभाल कर रखें हैं पुरातन को ।

चौथी बार लगातार ब्लॉक प्रमुख वंशीधर यादव के दरवाजे पर आज भी है चारपाई


-सराहनीय पहल
-चौथी बार लगातार ब्लॉक प्रमुख वंशीधर यादव के दरवाजे पर आज भी है चारपाई
-आगंतुकों के लिए है कुर्सी, सोफा पर खुद चारपाई पर भोजपुरिया अंदाज में बैठते हैं प्रमुख

शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, दैनिक समाज जागरण

बलिया : जैसे जैसे संपन्नता आती जाती है लोगों पर आधुनिकता सवार होने लग रही है। सुविधाओं का सेवन अधिक होने लग रहा है पर बलिया जनपद के विकासखंड सोहांव के ब्लॉक प्रमुख वंशीधर यादव का मन मिजाज इससे एकदम भिन्न है। आधुनिकता के साथ साथ उनके यहां पुरातन भी संभाल कर रखा गया है।
विकासखंड सोहांव में वंशीधर यादव लगातार चौथी बार ब्लॉक प्रमुख हैं। उनका घर देहात में होते हुए भी शहरी अंदाज का है पर भव्यता यहां ग्रामीण ही दिखती है। ऐसा नहीं यहां सुविधाओं का अभाव है। आधुनिक युग की सभी सुविधाओं से आवास लैस है पर आधुनिकता के साथ कुछ पुरातन को भी यहां संभाल कर रखा गया है। आज के युग में ब्लॉक प्रमुख के दरवाजे की शोभा कुछ पुरानी चारपाईयां हैं। ब्लॉक प्रमुख स्वयं दरवाजे पर देहाती अंदाज़ में चारपाई पर ही बैठते हैं। आगंतुकों के लिए कुर्सियां पर्याप्त हैं पर प्रमुख को चारपाई से प्रेम है। उनके दरवाजे पर चौकी, कुर्सी, सोफा के साथ साथ चारपाई देख लगता है कि यहां आधुनिकता के साथ साथ पुरातन को भी संभाला गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)