
सचित्र–
शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, दैनिक समाज जागरण
बलिया : भाजपा नेता रियाजुद्दीन राजू को दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। रियाजुद्दीन को इस महत्वपूर्ण समिति में स्थान मिलने पर गड़हांचल में खुशी की लहर है। भाजपा समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
रियाजुद्दीन राजू लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़े हैं। वे जिला सहकारी बैंक में डेलीगेट भी रहे हैं। हाल ही में दूरसंचार सलाहकार समिति (टीएसी) में सदस्य मनोनीत किया गया है। जिसमें उनके अलावा छह और लोगों को सदस्य बनाया गया है। भाजपा नेता रियाजुद्दीन राजू को इस अहम समिति का सदस्य बनाए जाने पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। बुधवार को भरौली में बैठक कर दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत होने पर रियाजुद्दीन राजू को मिठाई खिलाई गई और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। रियाजुद्दीन राजू ने कहा कि दूरसंचार सलाहकार समिति में सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारी का सम्यक निर्वहन करूंगा। क्षेत्र की समस्याओं को भी इसमें रखूंगा। इस अवसर पर बिजेन्द्र राय, भरत राय, चंद्रमणी राय, सुशील राय आदि थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



