google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आंगन में थूकने के बाद हुआ ऐसा बवाल कि चलने लगे लाठी-डंडे, मारपीट में 13 घायल



*दैनिक समाज जागरण/ अखिलेश सिंह*
हरदोई।कोतवाली शहर क्षेत्र के एक गांव में घर के आंगन में थूकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें दोनों पक्षों से लाठी-डंडे और ईट पत्थर चले। मारपीट में दोनों पक्षों से 13 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।शहर क्षेत्र के ग्राम बहलौली के अमर सिंह ने बताया कि घर की छत पर बच्चे धीरज, रूप सिंह, निरंकार आदि लेटे हुए थे। रूपसिंह में पड़ोस में रहने वाले अरुण के घर के आंगन में थूक दिया, जिसको लेकर विवाद हो गया। अरुण और उनके परिवार के लोगों ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया विरोध करने पर एक पत्थर और लाठी डंडे से हमला कर दिया, जिसमें रूपवती, धीरज, रूप सिंह, लक्ष्मी, निरंकार और वह घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के अरुण सिंह ने बताया कि बेटी जूली घर के बाहर खड़ी थी।अमर सिंह के परिवार के रूप सिंह धीरज और निरंकार ने बेटी को पकड़ भी खींच लिया विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों और एक पत्थर से हमला कर दिया जिसमें उनके पक्ष के आकाश, अरुण, रोली, जूली, लालू, रत्ना और वह घायल हो गए। शहर कोतवाल संजय पांडे ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सिटी विनोद द्विवेदी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना के संबंध में जानकारी ली। सीओ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

दोनों परिवारों में बंटवारे को लेकर चल रही है रंजिश :

अरुण सिंह और अमर सिंह दोनों भाई हैं दोनों परिवारों में बंटवारे को लेकर रंजिश चल रही है और उसी रंजिश के चलते मामूली सी बात पर शुक्रवार रात विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)