google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बलिया: आंगनबाड़ी राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का शुभारंभ

सचित्र–


ब्रजेश दुबे, दैनिक समाज जागरण

गड़वार (बलिया) : ब्लॉक के डवाकरा हाल परिसर में बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा आँगनबाड़ी राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अतुल प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यक्रतियों को सम्बोधित करते हुए सीडीपीओ राहुल कुमार ने प्रत्येक सप्ताह की गतिविधियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के समेकित विकास पर जोर डालना तथा समाज में कुपोषित बच्चों के सुपोषण के प्रति जागरूकता फैलाना है। आंगनवाड़ी कार्यक्रतियों ने जागरूकता रैली भी निकाला। संचालन मोहन सिंह ने किया। इस मौके पर अमरदेव सिंह, विनय चौरसिया, मुख्य सेविका कांति श्रीवास्तव, राजकुमारी पांडेय सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मौजूद रहीं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)