google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*राजद सांसद और विधायक के बॉडीगार्ड आपस मे भिड़े, हुई मारपीट*


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ‘वोट अधिकार यात्रा’ के दूसरे दिन औरंगाबाद के देव रोड के खेसर गांव के समीप एक विवाद हो गया। राजद के ही एक राज्यसभा सांसद संजय यादव और नबीनगर के राजद विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डबल्यू सिंह के अंगरक्षकों में भिड़ंत हो गई।इस घटना  की विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देव के विश्व प्रसिद्ध देव सूर्य मंदिर में राहुल गांधी द्वारा पूजा अर्चना के बाद निकले कारकेड में घटी।

काफिले में राज्यसभा सांसद संजय यादव और विधायक विजय कुमार सिंह के अंगरक्षक एक-दूसरे के वाहन को ओवरटेक करने के दौरान आपस में भिड़ गए।बात बहस तक ही सीमित नहीं रही बल्कि राज्यसभा सांसद के बॉडीगार्डस ने विधायक डब्लू सिंह के अंगरक्षकों को पीट दिया।बाद में सांसद और विधायक द्वारा मामले को बीच बचाव कर शांत कराया गया।वहीं, इसी दौरान कारकेड में राजद के झंडे लिए कुछ समर्थकों ने निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी कर माहौल को और भी गरमा दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)