ब्यूरो चीफ़/ समाज जागरण
सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी सोनभद्र जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा हिंदूवादी स्थित आरआर पॉलिटेक्निक कॉलेज में आज दिनांक 25 जून 2025 को आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका संचालन कार्यक्रम संयोजक प्रिंस पटेल ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आरआर पॉलिटेक्निक के प्रबंधक आकाश पटेल, अभाविप के प्रदेश सह मंत्री शशांक मिश्रा व जिला संयोजक ललितेश मिश्रा के द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
प्रदेश सह मंत्री शशांक मिश्रा ने बताया कि आपातकाल, भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय है जिसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने अवैध रूप से अपनी सत्ता बनाये रखने के लिए न केवल नागरिक अधिकारों को कुचला, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की स्वतंत्रता और प्रेस की स्वतंत्रता पर भी प्रहार किया। यह वह समय था जब तत्कालीन कांग्रेस सरकार की सत्ता की लालसा ने संविधान की मर्यादाओं को ताक पर रख गिया और देश को एक अधिनायकवादी शासन की ओर धकेल दिया।
जिला संयोजक ललितेश मिश्रा ने बताया कि आज, जब हम स्वतंत्रता और लोकतंत्र का उपभोग कर रहे हैं, यह आवश्यक है की हम उस त्रासदी से सबक लें, जिससे न केवल देश की आत्मा घायल हुई थी, बल्कि लाखों नागरिकों का मनोबल भी टूटा था।
इस अवसर पर सैकड़ो विद्यार्थी, शिक्षकगण, शशांक विश्वकर्मा, सिद्धांत संजय मौर्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



