“अभाविप की ध्येय यात्रा” कार्यक्रम हुआ संपन्न
समाज जागरण
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 76 वे स्थापना दिवस के सुअवसर पर अभाविप जबलपुर महानगर के द्वारा “अभाविप एक ध्येय यात्रा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में गेल इंडिया लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक श्री अखिलेश जैन जी, मुख्य वक्ता अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री शालिनी वर्मा जी एवं प्रांत मंत्री श्री माखन शर्मा जी की गरिमामय उपस्थिति में हुआ ।
कार्यक्रम में जबलपुर शहर के समस्त महाविद्यालयों से सैंकड़ों की संख्या में विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्पण कर किया।
विद्यार्थियों को उद्बोधन देते हुए श्री अखिलेश जैन ने स्वावलंबी भारत एवं वोकल फॉर लोकल की परिकल्पना छात्रों से साझा की एवं युवाओं से आवाहन किया की वे भारत के आत्मनिर्भर बनने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें एवं विद्यार्थी परिषद के द्वारा किए गए राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए योगदान का स्मरण किया।
अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री कु.शालिनी वर्मा ने बताया कि जो चीजें सांस्कृतिक धरोहर के रूप में अच्छी हैं, उन्हें डंके की चोट पर सबके सामने कहना और युगानुकूल अनुकरण करना, और उसके बारे में छात्रों के मन में या सारे समाज के मन में आत्म-सम्मान का भाव उत्पन्न करना ही विद्यार्थी परिषद् का कार्य है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समरसता युक्त व्यक्ति निर्माण से पर्यावरणयुक्त जीवनशैली तक की यात्रा पर अनवरत चल रही है।

परिषद ने अराजक नहीं रचनात्मक को अपने कार्य का आधार बनाया। विद्यार्थी, शिक्षक एवं शिक्षाविद ऐसे शैक्षिक परिवार की कल्पना आज परिषद ने साकार की है । हम देह लेकर आएं थे परिषद् ने ध्येय देकर जीवन की दिशा सार्थकता और दिखाई है।
कार्यक्रम में जबलपुर महानगर अध्यक्ष डॉ देवेंद्र पोढ़ादे, महानगर मंत्री ऐश्वर्य सोनकर , महानगर छात्रा कार्य प्रमुख आँचल मिश्रा , प्रांत सह मंत्री अरीन पांडेय, महानगर सह मंत्री आदर्श रावत, अनमोल मिश्रा , आर्यन पुंज , जानवी पंजवानी , शोभित मिश्रा , रोहित पांडेय ,गौरव वाल्मीकि , प्रफुल्ल तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
- इमरान-इकरा की भिड़ंत से गरमाई सपा-कांग्रेस की सीटों वाली सियासतस्वदेश कुमार ,लखनऊ वरिष्ठ पत्रकार मो- 9415010798 उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव भले अभी कई महीने दूर हो, लेकिन विपक्ष के भीतर चुनावी शतरंज बिछ चुकी है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ऊपर से गठबंधन की जरूरत समझती दिखती हैं, मगर नीचे सीटों और राजनीतिक प्रभाव की ऐसी लड़ाई शुरू हो गई है, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश…
- नकद की दस्तक — महिला के खाते से घर की अर्थव्यवस्था तककिसी घर की आर्थिक ताकत अलमारी में रखे नोटों से नहीं, उस हाथ से तय होती है जो अगला रुपया खर्च करता है। भारत के करोड़ों घरों में यह फैसला लंबे समय तक उस महिला के हाथ में नहीं था, जो भोजन, बच्चों की पढ़ाई और परिवार की देखभाल संभालती रही। अब सरकारें उसी महिला…
- ब्रेकिंग न्यूज़: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थार ने स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौतइटेड़ा गोलचक्कर के पास हादसा, पत्नी घायल; थार पुलिस के कब्जे में, आरोपी चालक की तलाश जारी ग्रेटर नोएडा वेस्ट। थाना बिसरख क्षेत्र में 21 सितंबर को एक कार और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार व्यक्ति और उसकी पत्नी घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार…
- चार माह से हाईमास्ट बंद, अंधेरे में गुरमा रामलीला मैदानरामलीला से पहले प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग, सड़क किनारे कई लाइटें भी खराब समाज जागरण/तहसील संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। चुर्क-गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के गुरमा रामलीला मैदान में लगी हाईमास्ट लाइट पिछले करीब चार माह से खराब पड़ी है। लंबे समय से प्रकाश व्यवस्था ठप होने के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं…
- गुन्नौर में 2027 चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, अमित यादव ने अखिलेश यादव से की मुलाकातसमाज जागरण संवाददाता | गुन्नौर। गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता अमित यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात के बाद गुन्नौर विधानसभा…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








