google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा की गालीबाज संस्कारी महिला को पुलिस नें किया गिरफ्तार।

सूत्रो से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इस आशय की पुष्टि एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने दी है.

*# गार्ड ने गेट खोलने में देरी की तो महिला ने भद्दी भद्दी गालियां दी,पिटाई कर दी *#। (हरेश उपाध्याय) नोएडा:-आजकल नोएडा की सोसायटीज में वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब जेपी ग्रीन विश सोसायटी में,गार्ड को गेट खोलने में जरा सी देर क्या हो गई कि एक महिला ने अपनाआपा को दिया। महिला का गार्ड के साथ मारपीट और गाली गलोज कर रही हैं। यहीं नहीं महिला गार्ड को जमकर भद्दी-भद्दी गालियां दे रही है। सूत्रों ने बताया कि महिला ने सोसायटी के गार्ड की पिटाई भी की है।वहीं बिहार के गार्डों को भी अपशब्द कहे। गार्ड महिला के सामने गिड़गिड़ाता रहा।हालांकि महिला को शराब के नशे में बताया गया।बार बार अभद्र भाषा का उपयोग कर रही है और बार-बार गार्ड का कॉलर भी पकड़ लेती है।महिला की बदतमीजी के बाद गार्ड नाराज होकर नौकरी छोड़ने की कह रहा है। महिला गार्ड का हाथ पकड़े हुए है और बार-बार गार्ड का कॉलर भी पकड़ लेती है।अब नोएडा पुलिस ने सेक्टर 126 के थाने के अंतर्गत महिला के खिलाफ संज्ञान ले लिया है और पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के अनुसार आरोपी महिला पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए फरार हो गई है। ज्ञातव्य हो कि बीते दिनों नोएडा के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी का मामला अभी तक चर्चा में बना हुआ है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)