-खनवर में अंतरराष्ट्रीय दंगल
-चंदौली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने किया उद्घाटन
-देश भर से आए पहलवानों ने दिखाया अपनी अपनी कुश्ती कला
श्रीश कुमार पांडेय ‘संतोष’
चिलकहर (बलिया) : प्रत्येक वर्ष की भांति श्री खाकी बाबा के पावन प्रांगण में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि छत्रबली सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंदौली ने फीता काटकर उद्घाटन किया। दंगल में देश के कोने कोने से आए पहलवानों ने अपने कला का प्रदर्शन किया। प्रमुख रूप से दंगल में अयोध्या के पहलवान बाबा लाड़ी आकर्षण का केंद्र बने रहे।
बाबा लाड़ी ने राजस्थान के पहलवान जग्गा को एक मिनट में चित कर दिया। उसके बाद बलिया जिला के जिला केसरी अभिषेक पांडेय ने देवरिया के नवल को चंद मिनटों में पटक दिया। पूर्व जिला केसरी राहुल ने हरियाणा के अशोक को आसमान का तारा दिखा दिया। अयोध्या के संजय दास ने दिल्ली के मोनू को पटक दिया। गाजीपुर के विपुल ने मुगलसराय के अभिषेक को पछाड़ा वहीं पर दिल्ली के साकिर और गोरखपुर के अनु की कुश्ती बराबरी पर रही। दिल्ली के नरेश और जौनपुर के निगम की कुश्ती पर डेढ़ लाख रुपए का इनाम रखा गया जो कुश्ती बराबरी पर रही। दंगल में कोने-कोने से आए सभी पहलवानों ने अपना दांव आजमाया। दंगल में महिला पहलवानों ने भी अपना करतब दिखाया। दंगल में निर्णायक की भूमिका में ममता पहलवान, प्रभुनाथ यादव बबलू सिंह की रहे और उद्घोषक का कार्यक्रम पवन सिंह हरिवंश पहलवान ने किया। अंत में दंगल के आयोजक रसड़ा विधानसभा के विधायक उमाशंकर सिंह ने सभी पहलवानों और दूर दूर से दंगल देखने आए सभी लोगों का आभार प्रकट किया। दंगल में सभी पुराने पहलवान एवं अखाड़ेदारो को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा की आने वाले दिनों में इस दंगल को और भव्य रुप दिया जाएगा एवं अखाड़े के अगल-बगल एक छोटा सा स्टेडियम का रूप दिया जाएगा ताकि दंगल देखने वालों को कोई कठिनाई ना हो सके। बीच-बीच में सभी पहलवानों को उचित इनाम भी देते रहे उसके बाद आयोजक मंडल के रमेश सिंह ने अपने साथियों के साथ दंगल की हर व्यवस्था में लगे रहे। दंगल में किसी तरह की कोई कमी ना हो मुस्तैदी से लगे रहे। दंगल में प्रमुख रूप से अनिल सिंह प्रमुख (प्रतिनिधि नगारा ), निर्भय प्रकाश (पूर्व प्रमुख नगारा ), सतीश सिंह( पूर्व प्रमुख रसड़ा), सचिंद्र सिंह, ईश्वर दयाल मिश्रा, हरि सिंह, अजय सिंह, अरविंद सिंह, राजू सिंह, मुकेश सिंह, रणवीर सिंह, मुन्ना सिंह (पूर्वप्रधान) संतोष पांडेय( पूर्व प्रधान), भूपेंद्र सिंह, पंकज सिंह, बबलू सिंह, रणजीत सिंह” पिंकी”, मनीष सिंह, इंदरजीत सिंह, निर्भय नारायण सिंह, करुणेश सिंह, (पूर्व प्रधान), मनोज पांडेय (पूर्व प्रधान), अजय पांडेय, नथुनी सिंह, सत्यनरायन यादव (पूर्व प्रधान) एवं अजय शर्मा ग्राम प्रधान खनवर उपस्थित रहे।
- सड़क हादसे में घायलों को 1.50 लाख तक कैशलेस इलाज, पैसे की चिंता में नहीं रुकेगा उपचार
किशनगंज के चयनित अस्पतालों में सात दिनों तक इलाज की सुविधा, गोल्डन ऑवर में उपचार से बच सकती है जान वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने और आर्थिक परेशानी के कारण उपचार में होने वाली देरी को रोकने के उद्देश्य से कैशलेस उपचार की व्यवस्था… - अर्नव चक्रवाती तूफान का नबीनगर में दिखा असर, दिनभर छाए रहे बादल, शाम में हुई बूंदाबांदी
दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार) बंगाल की खाड़ी में उठे अर्नव चक्रवाती तूफान का असर नबीनगर प्रखंड में भी दिखने लगा है।आज सुबह से ही नबीनगर और आसपास के इलाकों में आकाश में काले बादल छाए रहे। धूप नहीं निकलने से मौसम में ठंडक और उमस बनी रही। वहीं शाम होते-होते… - छठ घाटों की तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा, समय पर व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश
वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार, 28 अक्टूबर को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने किशनगंज शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने देवघाट, प्रेम पुल,… - एमजीएम अस्पताल के गेट पर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, मरीजों की परेशानी से बेपरवाह व्यवस्था!
वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।किशनगंज शहर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गेट नंबर-3 पर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी और बेतरतीब पार्किंग मरीजों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। जिस अस्पताल के प्रवेश द्वार पर गंभीर मरीजों को तत्काल पहुंचाने के लिए रास्ता खुला रहना चाहिए, वहां वाहनों का जमावड़ा यातायात व्यवस्था पर… - सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर, बच्चों को बताए कानूनी अधिकार
बाल विवाह, बाल श्रम, पॉक्सो एक्ट और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जा रहा जागरूक; 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज की ओर से जिले में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ चलाया जा रहा है।…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



