राहुल कुमार गुप्ता,संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।प्रखंड के बेड़ाहरियारा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बेड़ाहरियारा में एमडीएम सूची के तहत शुक्रवार को बच्चों के थाली से दाल, सब्जी गायब थी।यह पूरा मामला शुक्रवार का है जब बच्चों को दोपहर का भोजन मिला तो बच्चों की थाली से दाल और हरी सब्जी गायब मिली।पूछने पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने बताया महंगाई के वजह से बच्चों को ये दिन देखना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा ये सारा खेल में प्रबंधन समिति और विद्यालय मिला हुआ है मामला इससे पूर्व भी कई दफा हो चुका है हर बार प्रबंधन समिति और विद्यालय के द्वारा कोई न कोई बहाना बना के टाल मटोल कर दिया जाता है।ग्रामीणों का आरोप है बच्चों को मिलने वाले भोजन की राशि की पर भ्रष्टाचारियों की नजर है।जिसपर विभाग को गंभीरतापूर्वक विचार करने की आवश्यकता है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



