नोएडा समाज जागरण डेस्क
नोएडा मे जगह जगह पर भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। सेटेलाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार नोएडा मे तीन स्थान पर बड़े रामलीला की तैयारी युद्ध स्तर पर किए जा रहे है। क्योंकि आज ही मंचन होना है और भव्यता मे कोई कमी न रहे इसका पूरा ख्याल रखी जा रही है।
सेटेलाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार नोएडा सेक्टर 46 मे श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी नोएडा द्वारा रामलीला महोत्सव 2023 आयोजन किया जा रहा है।
आज की लीला इस प्रकार मंचन होगा।
*श्री गणेश पूजन ,शिव जी द्वारा पार्वती को कथा सुनाना , नारद मोह, रावण द्वारा अत्याचार एवं स्वयं की मुक्ति हेतु उपाय।
रामलीला देखने मे कोई असुविधा न हो इसके लिए भी आयोजन कमेटी के द्वारा पूरा ख्याल रखा जा रहा है और बैठने से लेकर लाइटिंग तक की पूर्ण व्यवस्था है तथा सुरक्षा को लेकर भी चाकचौबंद किया जा रहा है। ताकि किसी भी प्रकार से दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
खैर थोड़ा तकलीफ तो आपको उठाने ही पड़ेंगे घर से चलकर रामलीला स्थल तक आने के लिए। क्योंकि बिना कष्ठ के आनन्द नही मिलते है। थोड़ा सा कष्ट उठाइये और रामलीला ग्राउण्ड तक पहुँचिये और रामलीला मंचन से जुड़े सभी का उत्साहवर्धन कीजिए। अगली जानकारी के साथ फिर हाजिर होंगे एक दूसरी पोस्ट के साथ तब तक आप पढ़ते रहिए समाज जागरण।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



