- सिगरेट के पैसे मांगने पर पार्षद और उसके साथियों ने जमकर की थी पिता पुत्र की पिटाई
- शिकायत के बाद भाजपा पार्षद और उसके साथियों की तलाश में जुटी पुलिस
सुनील बाजपेई
कानपुर | यहां सत्ता के नशे में चूर भाजपाई गुंडई से भी बाज नहीं आ रहे हैं । रायपुरवा के बाद चकेरी थाना क्षेत्र में भी एक भाजपा पार्षद ने जमकर गुंडई की । उसने सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकान दार पिता पुत्र को बेरहमी से पीटा। यही नहीं वीडियो बनाने के शक में दुकानदार की पत्नी से भी अभद्रता की गई।
घटना के बारे में प्राप्त विवरण के अनुसार चकरी थाना क्षेत्र के सनिगवां तिरंगा चौराहा निवासी अजय गुप्ता की घर के पास ही परचून की दुकान है।
मौके पर पहुंची पुलिस को उन्होंने बताया कि तड़के वार्ड 62 के भाजपा पार्षद भवानी शंकर राय के समर्थक सिगरेट खरीदने पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने जबरन दुकान खुलवाकर सिगरेट ली और 30 रुपये के बदले 15 रुपये ही दिए। उन्होंने विरोध किया तो आरोपितों ने पिता-पुत्र को पीट दिया।
कुछ देर बाद भाजपा पार्षद भवानी शंकर राय अपने भाई भीमाशंकर के साथ पहुंचे। जिसके बाद पार्षद ने समर्थकों के साथ मिलकर पिता-पुत्र के साथ दोबारा मारपीट की। वहीं दूसरी ओर पार्षद भवानी शंकर राय का कहना है कि दुकानदार पूरी रात दुकान खोलकर मादक पदार्थ बेचता है। उन्होंने किसी के साथ मारपीट नहीं की है। फिलहाल पुलिस घटना में शिकायत के आधार पर कार्रवाई में जुटी हुई है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



