google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुटुम्बा थाना की कार्रवाई: तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा थाना पुलिस ने विभिन्न काण्डों के वांछित अभियुक्तों और वारंटियों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत् तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त रामाशीष दुसाध जो कुटुम्बा थाना कांड सं0- 141/2024 में फरार अभियुक्त है। वह मोजाहिदा गांव का निवासी है।कुटुम्बा थाना कांड सं0 158/2023 में फरार अभियुक्त सरोज मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। वह सोनवर्षा गांव, नटवार थाना, रोहतास जिला का निवासी है और अजमानतीय वारंटी अभियुक्त अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया। वह हनेया गांव का निवासी है। मामले में थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि कुटुम्बा थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत् पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की और तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि कुटुंबा थाना पुलिस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)