google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिहूँ गाँव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पांच माह पूर्व हुई थी शादी

पंकज कुमार पाठक संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण

पदमा: प्रखंड क्षेत्र के जिहूँ गाँव में रविवार देर शाम एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। महज़ पाँच महीने पहले शादी के बंधन में बंधी एक विवाहिता ने फाँसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
मृतका कृति कुमारी पिता शंकर प्रसाद मेहता, निवासी–सूरजपुरा की शादी मई 2025 में जिहूँ निवासी पिंटू मेहता पिता वीरेंद्र मेहता के साथ हुई थी। शादी के चंद महीनों के भीतर ही हुए इस हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन प्रीति को आरोग्यं अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग के सदर अस्पताल भेजा गया।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि पारिवारिक विवाद इसकी वजह हो सकता है।मायके वालों ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ दिनों के बाद से ही कृति के ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे,इसी बात को लेकर ससुराल वालों ने उसकी हत्या रविवार को कर दी और उसे आत्महत्या का रूप देने में लगे है। बहरहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)