दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश
तिरुलडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। चलाए गए विशेष छापामारी अभियान के दौरान ग्राम कारकीडीह से दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया।
इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी कौशल कुमार ने अपने दल-बल के साथ किया। छापामारी के दौरान दोनों ट्रैक्टरों में करीब 200 CFT अवैध बालू लदा हुआ पाया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा है।
इस मामले में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



