शिक्षा निकेतन हाई स्कूल कोर्रा में गतिविधि आधारित शिक्षा दी जाती है – मधुप मनोहर।

मिंटू कुमार समाज जागरण ।
हजारीबाग : टाटा कंपनी की ओर से आयोजित टाटा बिल्डिंग निबंध प्रतियोगिता में शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय कोर्रा के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया l जिसमें सीनियर वर्ग में करिश्मा कुमारी प्रथम स्थान , आयुषी लकड़ा द्वितीय स्थान एवं प्रियंका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l जूनियर वर्ग में सुलेखा कुमारी ने प्रथम स्थान, दीपक हांसदा ने द्वितीय स्थान एवं माधवी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l सभी विजेता प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर विद्यालय के डायरेक्टर मधुप मनोहर की उपस्थिति में सम्मानित किया गया l टीसीएस कंपनी की ओर से उनके प्रतिनिधि राजेश कुमार मेहता थे । विद्यालय परिवार की किरण मनोहर, सुनीता देवी, सुमित्रा देवी, जयंत लकड़ा, शाहिना परवीन, फरहाना खातून, विश्वनाथ महतो, निधि कुमारी, संजय यादव, मुस्कान परवीन समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे l विद्यालय में समय-समय पर विभिन्न विभिन्न गतिविधियां करवाया जाता है जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके l

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)