google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एक्ट्रेस व मॉडल दिया गोहल की बड़ी उपलब्धि, लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के शो में जीता दिल और अवॉर्ड


मुंबई (गिरजा शंकर अग्रवाल)।
उभरती हुई टैलेंटेड एक्ट्रेस और मॉडल दिया गोहल ने एक बार फिर अपने हुनर से देश का नाम रोशन किया है। 28 मार्च 2026 को आयोजित एक प्रेस्टीजियस रनवे शो में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस अवॉर्ड अपने नाम किया।



यह ग्रैंड शो लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसमें देश–विदेश से 500 से अधिक मॉडल्स ने हिस्सा लिया। इतनी बड़ी प्रतियोगिता में दिया गोहल ने अपनी स्ट्रॉन्ग प्रेज़ेंस, कॉन्फिडेंस और डैज़लिंग रनवे वॉक से सभी का दिल जीत लिया।

सोनिया मयर्स के हाथों मिला अवॉर्ड
दिया गोहल को यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड सोनिया मयर्स ने प्रदान किया, जो
डॉ. ए.जी.पी. अब्दुल कलाम भारत पुरस्कार एवं
मेड ऑफ इंडियन स्वदेशी रनवे शो की फाउंडर हैं।

अवॉर्ड प्राप्त कर दिया गोहल ने कहा कि यह पल उनके लिए गौरवपूर्ण और यादगार है। उनकी मेहनत, समर्पण और जुनून ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है।

दिया गोहल का अगला लक्ष्य—मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में नई ऊँचाइयाँ
फैशन इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने के बाद अब दिया गोहल मॉडलिंग और एक्टिंग के क्षेत्र में और भी बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए तैयार हैं।
उनकी यह उपलब्धि युवा मॉडल्स और आर्टिस्ट्स के लिए प्रेरणादायक मिसाल बन गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)