दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के रामनगर पंचायत अंतर्गत सूर्यपुरा गांव में आदर्श बाल मंडली ने अपनी 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर तीन दिवसीय भव्य सांस्कृतिक एवं नाट्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस उत्सव में ग्रामीण कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और दर्शकों का दिल जीत लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंहा, रमाशंकर सिंह, नरेश राम, सरपंच नागदेव और समाजसेवी मनोज सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।


इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने और सांस्कृतिक परंपरा को बनाए रखने का कार्य करते हैं। आदर्श बाल मंडली ने अपनी 25वीं वर्षगांठ पर केक काटकर हर्षोल्लास से जश्न मनाया। इस अवसर पर मंडली के सदस्यों ने अपने गुरुजनों को बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।तीन दिवसीय कार्यक्रम में मंच पर आदर्श बाल मंडली के कलाकारों ने नाटक “गद्दार मंत्री”, “कफन की सौगन्ध”, और “कानुन और मुलजिम” में बेहतरीन अभिनय और नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रमुख कलाकारों में रंजीत यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, भीम यादव और अन्य शामिल थे।मंडली के अध्यक्ष फिरोज़ खान के नेतृत्व में आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। निदेशक कुमार अमर, सचिव अरमान खान और कोषाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था संभाली
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



