दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। नबीनगर प्रखंड के 3 अलग-अलग थानों की पुलिस ने छापेमारी कर कुल 78.75 लीटर विदेशी और देशी शराब बरामद की है। सभी मामलों में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
टण्डवा थाना क्षेत्र के ढ़ेबला गांव से गुप्त सूचना पर 50.75 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया जबकि तस्कर पुलिस को आने की भनक लगते ही फरार हो गया।इधर बड़ेम थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर करवाई करते हुए न्यू नगर माझियावां गांव में छापेमारी के दौरान 10 लीटर देशी शराब बरामद की। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है।वहीं नवीनगर थाना पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के शिवसागर गांव में की गई कार्रवाई में 18 लीटर देशी शराब जब्त की गई। सभी मामलों में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



