google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

छठ महापर्व पर आदित्यपुर के समाजसेवियों ने लगाया सेवा शिविर, व्रतियों और राहगीरों को कराया जलपान

दो दिनों तक चला सेवा अभियान, चाय-बिस्कुट, पकौड़ी, हलवा, ठंडा पानी और अगरबत्ती की गई वितरित

अभय कुमार मिश्रा | दैनिक समाज जागरण | ब्यूरो चीफ, कोल्हान (झारखंड)

सरायकेला-खरसावां (झारखंड), 16 नवंबर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर आदित्यपुर के समाजसेवियों ने सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की। छठ व्रतियों एवं राहगीरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आदित्यपुर कॉलोनी के रोड नंबर चार स्थित पदमा मेडिकल के सामने 15 और 16 नवंबर को दो दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में छठ व्रत करने वाले श्रद्धालुओं और आने-जाने वाले राहगीरों के लिए चाय, बिस्कुट, पकौड़ी, हलवा, ठंडे पानी, चॉकलेट और अगरबत्ती की व्यवस्था की गई। शिविर के माध्यम से समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए छठ महापर्व की धार्मिक और सामाजिक परंपराओं में अपनी भागीदारी निभाई।

आयोजकों के अनुसार, इस सेवा शिविर का मुख्य उद्देश्य छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा करना और समाज में सहयोग, समरसता तथा आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करना है।

सेवा, समर्पण और श्रद्धा के भाव से आयोजित इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। छठ जैसे लोक आस्था के महापर्व पर समाजसेवियों की इस पहल ने सामाजिक एकता और मानवीय संवेदना का संदेश दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)