वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन राशि 2 हजार रुपए प्रति माह करें सरकार- पुरेंद्र
अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता आदित्यपुर
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 05 अप्रैल 2023:–राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत वृद्ध, विधवा एवं स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन पेंशन को 2 हजार रुपए प्रति माह किए जाने की मांग को लेकर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री झारखंड श्री हेमंत सोरेन को संबोधित ज्ञापन अंचलाधिकारी गम्हरिया को सौंपा जाएगा- यह जानकारी प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आदित्यपुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने दी।
ज्ञातव्य है कि वर्तमान में सरकार द्वारा विधवा, वृद्धा एवं दिव्यांग जनों को 1 हजार रुपए प्रति माह पेंशन दिया जाता है।
ज्ञातव्य है कि वर्तमान में आदित्यपुर नगर निगम में करीब 7780, सरायकेला- खरसावां जिले में 1,20,720 एवं झारखंड राज्य के 24 जिलों में कुल 34,07,955 लोग पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं।
पुरेंद्र नारायण सिंह ने सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर 1 लाख रुपए के स्थान पर 4 लाख रुपए मृतक के आश्रित को सहायता राशि दिए जाने की मांग सरकार से की l
ज्ञातव्य है कि राज्य आपदा मोदन निधि (एसडीआरएफ) के तहत नदी में डूबने, वज्रपात, सर्पदंश के कारण मृत्यु होने पर मृतक के आश्रित को 4 लाख रुपए एवं सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रित को सिर्फ 1 लाख रुपए सहायता प्रदान की जाती है।
साथ ही उन्होंने सरकार से यह भी मांग किया कि नदी में डूबने, सर्पदंश, वज्रपात या सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रित को तत्काल 50 हजार रुपए की सहायता राशि अंचलाधिकारी/ प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रदान किया जाए ताकि परिवार मृतक का अंतिम संस्कार और श्राद्ध कर्म संपन्न करा सकेl शेष राशि पूर्व की भांति सरकार मृतक के आश्रित को उपलब्ध करावे।
प्रेस वार्ता में पुरेंद्र नारायण सिंह, वीरेंद्र यादव, देव प्रकाश, राजेश कुमार यादव, प्रमोद गुप्ता उपस्थित थे।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
by samaj
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
by samaj
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
by samaj
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
by samaj
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
by samaj
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Like this:
Like Loading...
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.