google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आदित्यपुर के जागृति मैदान को राजनितिक अखड़ा ना बनाया जाए: ललन शुक्ला

कोई भी निजी अकादमी ना चले, केवल सरकार द्वारा पंजीकृत अकादमी ही स्थापित हो ताकी बच्चों का भविष्य उज्वल हो

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड

सरायकेला खरसावां (झारखंड) 28 अप्रैल 2026: आदित्यपुर-2 स्थित जागृति मैदान को ले कर जिस प्रकार से आदित्यपुर की जनता के बीच उहापोह की स्तिथि बनी हुई है, इस बात का फायदा उठा कर कुछ लोग तरह तरह की राजनीतिक रोटियाँ सेकने मे लगे हुए हैं ऐसे में अमितेश अमर ने बताया की वो आदित्यपुर की जनता को इस प्रकार की भ्रामक स्तिथि से उबारने का कार्य करेंगे उन्होंने स्पष्ट किया की वे जिले के उपायुक्त से मिल कर आदित्यपुर की जनता के विचार जानने हेतु एक सर्वे टीम के गठन की मांग करेंगे। सर्वे के आधार पर यदि जनता मैदान चाहती हो तो उस आधार पर उसका सौंदर्यीकरण किया जाए या उसे स्टेडियम का रूप दिया जाए एवम् यदि जनता चाहती है की वहाँ नगर निगम का कार्यालय बने तो बनाया जाए परंतु इस मैदान को लेकर किसी प्रकार की राजनीति भविष्य मे ना हो।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग के द्वारा निगम कार्यालय का प्रस्ताव पूर्व मे ही वापस लिया जा चुका है तथा स्थान परिवर्तन कर हथियाडीह इंडस्ट्रियल पार्क मे स्थान चिंहित भी किया जा चुका है ऐसे मे कुछ पार्षदों के द्वारा इस प्रकार की जनता को दिग्भामित् करने वाली राजनीति कल्पना से परे है। उन्होंने बताया की वर्तमान मे शाम ढलते ही जागृति मैदान नशेड़ियों से भर जाता हैं तथा वे वहाँ से गुजरने वाली हमारी माँ,बहनो पर अभद्र टिप्पणी करते रहते हैं इस कारण वे उपयुक्त महोदय से मैदान के समीप शाराब दुकान को भी अविलंब निरस्त करने का भी मांग करेंगे।

वही भाजपा के जिला मंत्री लालन शुक्ला ने कहा कि जागृति मैदान को राजनितिक अखड़ा ना बनाएँ जब यह क्लियर है की पिछले योजना का कोई अस्तित्व ही नहीं है तो इस पर फिर से नगर निगम कार्यालय बनाने का हठ क्यों? उनका खानाभाई की हमारे भाजपा विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और महापौर संजय सरदार से आग्रह करता हूँ की इस विषय को गंभीरता से लेते हुए वास्तविक स्थिति साफ करें और जागृति मैदान को एक ही मैदान के भूखंड पर विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण बच्चे निशुल्क प्राप्त कर सके इस दिशा मे पहल करते हुए एक आदर्श खेल ग्राउंड का निर्माण जल्द से जल्द हो सके इसकी सुनियोजित पहल करें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)