विवेक कुमार दैनिक समाज जागरण संवाददाता
निगोहां। लखनऊ,कड़ाके की ठंड के बावजूद तहसील प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी ने आम जनता की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। दिसंबर की सर्द रातों में जहां सरकारी स्तर पर अलाव जलाने की कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आ रही है, वहीं समाजसेवी और निगोहां कोटेदार एजाज़ खान ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए कस्बे में अलाव जलवाकर इस मुहिम की शुरुआत कर दी है।एजाज़ खान द्वारा कस्बे के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए जाने से राहगीरों, मजदूरों, बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों को राहत मिली है। उनका यह प्रयास न केवल सराहनीय है बल्कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब जिम्मेदार प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौन साधे हुए हैं, तब एक समाजसेवी आगे आकर लोगों को ठंड से बचाने का कार्य कर रहा है।
ग्रामीणों और कस्बेवासियों में मौजूदा प्रधान को लेकर खासा रोष व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि प्रधान द्वारा न तो अलाव की व्यवस्था कराई गई और न ही ठंड से बचाव के कोई अन्य इंतजाम किए गए। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बजट आने के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई कार्य दिखाई नहीं देता।गांव वासियों ने तहसील प्रशासन से मांग की है कि समाजसेवी एजाज़ खान की पहल से सबक लेते हुए तत्काल कस्बे व गांवों में अलाव और अन्य शीतकालीन राहत की व्यवस्था की जाए, ताकि ठंड से होने वाली परेशानियों से लोगों को राहत मिल सके।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



