ऐतिहासिक कार्यक्रम में वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को मिला सहारा व सम्मान।

विवेक कुमार दैनिक समाज जागरण संवाददाता

जननायक सुजीत पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा 15101 कंबल एवं 51 मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, 251व्हील चेयर व सहायक उपकरण वितरित आपको बता दें की जननायक सुजीत पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण हेतु एक सराहनीय पहल करते हुए वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के बीच 15101 कंबलों का वितरण किया गया। इसके साथ ही 51 दिव्यांग लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, व्हील चेयर एवं बैसाखी, कमर की बेल्ट, सर्वाइकल कॉलर, छड़ी, वाकर व सहायक उपकरण प्रदान किए गए।

इस अवसर पर ट्रस्ट प्रबंधक डॉ अजय पाण्डेय सत्यम ने बताया कि ठंड के मौसम में जरूरतमंद वृद्धजनों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जबकि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने हेतु मोटराइज्ड ट्राई साइकिल एवं अन्य उपकरण उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, रामचंद्र प्रधान, अवनीश पटेल, उमेश द्विवेदी, पूर्व राज्यमंत्री वीरेंद्र तिवारी, पूर्वमंत्री गोपाल नारायण मिश्रा, विधायक अमरेश कुमार, डॉ मंदाकिनी प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह, उत्तर प्रदेश जिला सहकारी बैंक के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा विजय कुमार मौर्या, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अवध क्षेत्र राहुल रस्तोगी, पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी , अम्बरीष पुष्कर, सदस्य राज्य महिला आयोग डॉ प्रियंका मौर्या, ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला पूर्व जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र पांडेय धीरू, पूर्व नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, समाजसेवी शिव शंकर अवस्थी, पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन लखनऊ जी एन शुक्ला, चेयरमैन नगराम सूफियान, चेयरमैन गोसाईगंज निखिल मिश्रा, डॉ अल्का पांडे, समाजसेवी अजीत शुक्ला, अधिशाषी अधिकारी अंकिता देवी, सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज, थाना प्रभारी गोसाईगंज, मोहनलालगंज, निगोहां, अधिवक्तागण, पत्रकार गण, सभासदगण व वरिष्ठ जनप्रतिनिधि सहित ट्रस्ट के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने ट्रस्ट की इस मानवीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास स्पष्ट दिखाई दिया। ट्रस्ट के स्वयंसेवक राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता कार्यक्रम संचालक अवधेश कुमार ने बताया कि जननायक सुजीत पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए इसी तरह के सेवा और कल्याणकारी कार्यक्रम लगातार संचालित करता रहेगा।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)