google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चौपाल में एडीओ एसटी ने सुनी समस्या दिया निस्तारण का आश्वसन

दैनिक समाज जागरण

संवाददाता हलिया (मीरजापुर) : विकास खंड के ग्राम पंचायत लायन व तेंदुई के पंचायत भवन परिसर मे शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओ को रखा जिस पर ग्राम चौपाल में मौजूद समस्याओ के निस्तारण का भरोसा दिया गया ग्राम चौपाल समापन के बाद ग्राम पंचायत में कराये गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया ग्राम पंचायत लायन में आयोजित ग्राम चौपाल मे सहायक विकास अधिकारी एसटी मनोहर लाल ने ग्रामीणो की समस्याओ को सुना जिसमें पेंशन आवास, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि राशन कार्ड की मांग ग्रामीणों ने रखा। एडीओ एसटी ने ग्रामीणोँ के मांग का निस्तारण कराने का आश्वसन दिया है ग्राम पंचायत तेंदुई में ग्राम चौपाल का आयोजन सहायक विकास अधिकारी मनोहर लाल के देखरेख में संपन्न हुआ ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने आवास, पेंशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड बनवाने की मांग किया जिस पर सचिव ने पात्रता के आधार पर लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है ग्राम चौपाल के समापन के बाद ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया इस संबंध में एडीओ पंचायत रुपेश श्रीवास्तव ने बताया की ग्राम पंचायत लायन व तेंदुई में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया था इस दौरान सचिव आलोक भारती , ग्राम प्रधान धर्मदेव मिश्रा आदि मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)