google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डॉ. मोहम्मद जावेद उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति में नामित

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।
16 जून।किशनगंज के लोकसभा सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद को केंद्र सरकार ने उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय (डोनर) की सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया है। संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस नियुक्ति के साथ ही वे खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य नहीं रहेंगे।


अधिसूचना में यह भी बताया गया है कि डॉ. जावेद को बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय की सलाहकार समिति में स्थायी विशेष आमंत्रित सदस्य (पीएसआई) के रूप में मनोनीत किया गया है। मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार, समिति की बैठकों में भाग लेने के लिए उन्हें किसी प्रकार का यात्रा भत्ता (टीए) अथवा दैनिक भत्ता (डीए) देय नहीं होगा।


डॉ. जावेद को मिली इन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। कांग्रेस युवा नेता मोहम्मद आजाद साहिल तथा एहसन हसन सहित उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति उनके संसदीय अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रिय भूमिका का सम्मान है।


उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. मोहम्मद जावेद अपनी नई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए किशनगंज, बिहार और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। साथ ही, इन समितियों में उनकी सक्रिय भागीदारी से क्षेत्रीय समस्याओं एवं विकास संबंधी मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने में सहायता मिलेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)