प्रदेश के जनहित से जुड़े मुद्दों, संगठनात्मक विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर हुई विस्तृत चर्चा
अश्विनी वालिया कुरुक्षेत्र हरियाणा।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि सोनू कुंडली ने आज केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री बंदी संजय कुमार से महत्वपूर्ण शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों, मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।
मुलाकात के दौरान प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, आमजन से जुड़े प्रमुख विषयों तथा हरियाणा में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही आगामी राजनीतिक गतिविधियों, संगठन के विस्तार और भविष्य की राजनीतिक रणनीति को लेकर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया।
एडवोकेट रवि सोनू कुंडली ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के समक्ष हरियाणा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को रखते हुए प्रदेश के विकास, जनहित और आम नागरिकों की अपेक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया।
इस मुलाकात को हरियाणा में संगठनात्मक मजबूती, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और भविष्य की राजनीतिक दिशा को लेकर एक महत्वपूर्ण संवाद के रूप में देखा जा रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



